29 जुलाई को आकोला शिवालय धाम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का होगा आयोजन

भीलवाड़ा समाचार 
आकोला (रमेश चंद डाड) व्यास पूर्णिमा (गुरु पूर्णिमा) के पावन अवसर पर 29 जुलाई 2026, बुधवार को ग्राम आकोला स्थित शिवालय धाम में भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर गुरुदेव श्री श्री 1008 श्री महंत श्री रामसनेहीदास जी महाराज के सान्निध्य में धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम संपन्न होंगे।

आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 7:15 बजे हवन एवं पाठ से होगा, जिसके पश्चात प्रातः 11:00 बजे प्रवचन, 11:30 बजे गुरु पूजन तथा दोपहर 12:15 बजे महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा।

गुरु पूर्णिमा महोत्सव में समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं, भक्तजनों, शिष्यों एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर गुरु का आशीर्वाद प्राप्त करने तथा धर्म लाभ लेने का आग्रह किया गया है।

कार्यक्रम का आयोजन शिवालय धाम में होगा  आयोजन की व्यवस्था पूजारी श्री चन्द्रमा दास जी महाराज एवं समस्त ग्रामवासी (शिवालय धाम) द्वारा की जा रही है।